Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड की पहली ‘विस्टाडोम’ कोच वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन मंगलवार को होगा

September 11, 2023

झारखंड की पहली ‘विस्टाडोम’ कोच वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन मंगलवार को होगा

रामगढ़: झारखंड की ‘विस्टाडोम’ कोच वाली पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्धाटन मंगलवार को किया जाएगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘विस्टाडोम’ विस्टा और डोम दो शब्दों से मिलकर बना है। विस्टा का अर्थ होता है परिदृशय़ और डोम का अर्थ होता है गुंबद के आकार का, अर्थात गुंबद के आकार वाली ट्रेन से मनोरम परिदृशय़ों को देखना। ‘विस्टाडोम’ कोच अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों के मनोरम दृशय़ों का आनंद प्रदान करने के लिए लगाए जाते हैं। इस तरह की ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होती हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन और रांची के बीच चलेगी, जो यात्रियों को पर्वतीय और घने जंगल जैसी प्राकृतिक सुंदरता की झलक के साथ यात्र का एक नया अनुभव प्रदान करेगी। अधिकारी ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। गिरिडीह में उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, स्थानीय विधायक केदार हाजरा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के शामिल होने की संभावना है।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बीरेंद्र कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस में पारदर्शी छत वाला‘विस्टाडोम’ कोच होगा, जो यात्रियों को यात्र का एक नया अनुभव देगा। वे बरकाकाना जंक्शन और मेसरा के माध्यम से मार्ग पर सुरम्य दृशय़ों का आनंद ले सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेन पर्वतीय क्षेत्रों, चार सुरंगों और खूबसूरत परिदृशय़ वाले इलाके से गुजरेगी।’’ रेलवे के व्यक्तिगत संबंध निरीक्षक पुष्कर राज ने बताया कि ट्रेन सुबह छह बजकर पांच मिनट पर खुलेगी तथा दोपहर एक बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी।

राज ने बताया कि ट्रेन वहां से दोपहर दो बजे रवाना होगी और रात साढ़े नौ बजे रांची पहुंचेगी। अधिकारी ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित बरकाकाना-मेसरा-तातीसिलवाई मार्ग के बजाय एक निश्चित अवधि के लिए बरकाकाना-मुरी-तातीसिलवाई मार्ग से चलेगी। उन्होंने कहा कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस भी अगस्त के पहले सप्ताह से परिर्वितत मार्ग पर चल रही है क्योंकि सिद्धवार (रामगढ़) और सांकी (रांची) के बीच भूस्खलन के बाद मेसरा के माध्यम से निर्धारित मार्ग यात्री ट्रेनों के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मेसरा के रास्ते केवल मालगाड़ियां ही चल रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें