
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस (26 जून) के अवसर पर चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में 16 जून 2026 को विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन और मॉरिस नगर क्षेत्र में संयुक्त तलाशी एवं जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), क्राइम ब्रांच, उत्तर जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल तथा स्थानीय पुलिस ने भाग लिया।
अभियान के दौरान प्रशिक्षित स्निफर डॉग की सहायता से पान-बिड़ी की दुकानों, चाय स्टॉल, सार्वजनिक स्थानों, सुनसान और संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच की गई। टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से संभावित नशीली गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई। हालांकि विस्तृत तलाशी के बावजूद कोई मादक पदार्थ, साइकोट्रॉपिक पदार्थ या उससे जुड़ा कोई व्यक्ति नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...