Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यसभा में नेता सदन बन सकते हैं जेपी नड्डा, अध्यक्ष पद पर मिल सकता है और विस्तार

June 22, 2024

राज्यसभा में नेता सदन बन सकते हैं जेपी नड्डा, अध्यक्ष पद पर मिल सकता है और विस्तार

नई दिल्ली: भाजपा के सीनियर नेता और मोदी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा राज्यसभा में नेता सदन बन सकते हैं। अब तक राज्यसभा में पीयूष गोयल नेता सदन थे, जो इस बार लोकसभा पहुंच चुके हैं। ऐसे में जेपी नड्डा को यह अहम भूमिका मिल सकती है। फिलहाल नड्डा भाजपा के अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। फिलहाल उनके विकल्प के लिए तलाश तेज है और जल्दी ही किसी नए अध्यक्ष का फैसला हो सकता है।

उनका कार्यकाल बीते साल दिसंबर में ही समाप्त हो गया था। लेकिन भाजपा ने उन्हें 6 महीने के लिए रुकने को कहा था। यहीं नहीं एक चर्चा अब यह भी है कि नड्डा को कुछ और महीनों के लिए अध्यक्ष पद पर सेवा विस्तार मिल सकता है। इसकी वजह है कि अक्तूबर में ही महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव होने है। फिर नए साल के आसपास झारखंड और दिल्ली में चुनाव होना है। फिलहाल यह चर्चा भी है कि नड्डा के सहयोग के लिए किसी कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त किया जा सकता है। माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया में कम से कम 6 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में नए अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर-जनवरी में हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें