Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक से पहले कर्नाटक के दौरे पर आज जेपी नड्डा

March 4, 2024

केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक से पहले कर्नाटक के दौरे पर आज जेपी नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को दिल्ली में संभावित दूसरी बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वह वहां के स्थनीय भाजपा नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को रात 8:30 बजे के लगभग कर्नाटक के बेलगावी पहुंचेंगे। इसके बाद रात 9 बजे के लगभग वह बेलगावी के काकती में चिकोडी, बेलगावी, बागलकोट तथा विजयपुरा संसदीय क्षेत्रों की कोर कमेटी की बैठक करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को वह सुबह 11:15 बजे चिकोडी के किवाड ग्राउंड में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद 2:15 बजे वे बेलगावी में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थयिों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे जिरगे ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बातचीत करेंगे।

गौरतलब है कि दक्षिण भारत के राज्यों में कर्नाटक में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में है। राज्य में भाजपा की मजबूती का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उसे यहां से 28 में से 25 सीटों पर जीत मिली थी। तेलंगाना से पार्टी के चार सांसद जीत कर आए थे। शेष राज्यों में पार्टी अपना आधार बढ़ाने का प्रयास कर रही है। भाजपा इस बार कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस के साथ मिलकर राज्य की सभी 28 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चली रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें