Site icon Dainik Savera Times

JP Nadda राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के निमंत्रण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वे 22 जनवरी को नई दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के प्रांगण से प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे और कार्यक्रम के बाद जल्द ही सपरिवार दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। नड्डा ने कहा, “मुझे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की तरफ से श्री अयोध्या जी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। निमंत्रण के लिए मैं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का आभार व्यक्त करता हूं।”

Exit mobile version