Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

February 16, 2024

न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति अंजरिया की नियुक्ति से संबंधित धोषणा की। अधिसूचना के अनुसार, कर्नाटक उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश पी एस दिनेश कुमार के 24 फरवरी को सेवानिवृत होने के बाद न्यायमूर्ति अंजरिया उनका स्थान लेंगे।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अंजारिया को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सात फरवरी 2024 को सिफारिश की थी। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी गवाई की कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अंजारिया की नियुक्ति की सिफारिश करने से संबंधित फैसला लिया था। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने यह भी सिफारिश की कि न्यायमूर्ति कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद उसी दिन न्यायमूर्ति अंजारिया को मुख्य न्यायाधीश बनाया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें