Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : सोनिया मर्डर केस : कैंडल मार्च में मासूम बेटी ने मांगा न्याय

justice-sought-in-sonia-murder-case

justice-sought-in-sonia-murder-case

हिसार। जिंदल सिटी में अध्यापिका सोनिया की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सोनिया की मासूम बेटी भी साथ थी। बेटी अपनी मांग के हत्यारों को पकड़ने और मां को इंसाफ दिलाने की मांग कर रही थी।

मुख्य आरोपी की हो जल्द गिरफ्तारी

बता दें कि संत नगर निवासी टीचर सोनिया की हत्या का आरोप उसके पति पर है, जो फरार बताया जा रहा है। आज सोनिया के समर्थन में सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर सोनिया को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।

प्रशासन को लोगों की चेतावनी

कैंडल मार्च शाम को छह बजे बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारे से शुरू हुआ। मार्च में शामिल लोग हाथों में मोमबत्तियां और न्याय की मांग वाले पोस्टर लिए थे। सोनिया को इंसाफ दो और बेटी के जाने का गम है भारी, न्याय की लड़ाई अब भी जारी जैसे संदेशों के साथ लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हरियाणा सरकार, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

11 मई को नागोरी गेट पर धरने का ऐलान

प्रदर्शनकारी अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, डॉ. रमेश पूनिया, हनुमान ऐरन, कर्मचारी नेता सुरेंद्र मान, बजरंग इंदल और कांग्रेस नेता मनोज राठी ने कहा कि सोनिया के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में पुलिस को तेजी से कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। हरियाणा व्यापार मंडल ने भी 11 मई को नागोरी गेट पर धरना देने का ऐलान किया। संगठनों का कहना है कि जब तक आरोपी सलाखों के पीछे नहीं पहुंचते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

मासूम बेटी की ये थी अपील

कैंडल मार्च के दौरान सोनिया की 9 वर्षीय बेटी ने सभी को भावुक कर दिया। बच्ची हाथ में मेरी मम्मी को इंसाफ दो लिखा पोस्टर लेकर खड़ी थी। उसने कहा कि मेरे पापा ने मेरी मां को मारा है। उन्हें फांसी होनी चाहिए। मैं पढ़-लिखकर बड़ी अधिकारी बनूंगी और अपनी मां के सपनों को पूरा करूंगी। बेटी की यह अपील सुनकर मार्च में शामिल कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

पुलिस की ओर से मिला ये आश्वासन

एसआईटी के प्रमुख डीएसपी किशोरी लाल स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस जघन्य घटना में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। हिसार पुलिस के अनुसार मामले के खुलासे के लिए छह विशेष टीमें बनाई गई हैं। पुलिस लगातार छापेमारी, तकनीकी जांच और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई सूचना हो तो तुरंत पुलिस को दें।

Justice sought in Sonia murder caseAlso Read :


Also Read :


Also Read :


Also Read :


 

Exit mobile version