Site icon Dainik Savera Times

Jyotiraditya Scindia ने नामांकन भरने से पहले टेकरी सरकार मंदिर में ठेका मत्था, लिया आशीर्वाद

गुनाः गुना से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार सुबह अपने नामांकन दौरे की शुरुआत की हैं। सिंधिया सुबह-सुबह टेकरी सरकार के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सिंधिया, मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ गुना से म्याना, बदरवास, लुकवासा और कोलारस होते हुए शिवपुरी पहुंचेंगे।

शिवपुरी के झांसी चौक से कलेक्ट्रेट तक उनका एक रोड शो होगा, जिसके बाद वे नामांकन भरेंगे। गुना से सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर चार बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन 2019 में वो हार गए थे। बीजेपी के कृष्ण पाल सिंह यादव ने उन्हें हराया था।

कांग्रेस ने यहां से राव यादवेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा है, जो 2023 में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। गुना में लोकसभा के लिए मतदान तीसरे चरण में 7 मई को होगा। गुना संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं — शिवपुरी, पिछोर, कोलारस, बमोरी, गुना, अशोक नगर, चंदेरी और मुंगावली।

Exit mobile version