ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही काबक यानो ने अपने महत्वाकांक्षी 7-समिट पर्वतारोहण अभियान के तहत दक्षिण अमरीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकोंकागुआ को सफलतापूर्वक फतेह कर लिया है। राज्य खेल विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यानो ने रविवार को अज्रेंटीना में स्थित 22,831 फुट ऊंची इस चोटी के शिखर पर पहुंचकर सभी सात महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों को फतह करने के अपने लक्षय़ की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।
गौरतलब है कि परनाइक ने पिछले वर्ष 28 जुलाई को यहां लोक भवन से राज्य के खेल एवं युवा कार्य मंत्री केंतो जिनी की उपस्थिति में यानो के 7-समिट अभियान को औपचारिक रूप से रवाना किया था। यानो इससे पहले 4 अगस्त 2025 को माउंट किलिमंजारो और 16 अगस्त 2025 को माउंट एल्ब्रुस पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी हैं।

