Site icon Dainik Savera Times

कैंची धाम : हल्द्वानी से कैंची धाम तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, चलेंगी 120 दौड़ेंगी बसें

kainchi-dham-green-corridor-built-haldwani-and-kainchi-dham

kainchi-dham-green-corridor-built-haldwani-and-kainchi-dham

kainchi-dham-green-corridor-built-haldwani-and-kainchi-dham : हल्द्वानी से कैंची धाम तक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे कि किसी भी आपात काल में पुलिस कार्रवाई कर सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से भी सभी अस्पतालों को अलर्ट रखने के लिए भी कहा है। 15 जून को होने वाले कैंची धाम मेले के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए समन्वय बैठक हुई।

यातायात के लिए ये रहेगा इंतजाम

बैठक में तय किया गया कि मेले के मद्देनजर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। चूंकि इस दिन वाहनों का दबाव अधिक रहेगा, ऐसे में वाहन खराब होने, आग लगने, दुर्घटना जैसे स्थिति पैदा होने पर त्वरित कार्रवाई के लिए यह कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे कि एंबुलेंस, फायर टेंडर, पुलिस और प्रशासन के वाहन समय पर मौके पर पहुंच जाएं। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन विभागों के साथ समन्वय बनाए रखा जाएगा।

केमू की 60-60 बसें रहेंगी तैयार

पुलिस कार्यालय हल्द्वानी में पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल और नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम मोनिका, सीओ सिटी अमित कुमार, टीटीओ आरटीओ पवन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नगर निगम इंटर कालेज के मैदान, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी और काठगोदाम में वाहन पार्किंग बनाई जाएगी। यहां से परिवहन निगम और केमू की 60-60 बसें बतौर शटल सेवा संचालित होंगी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अगर तीनों पार्किंग भर जाएंगी तो गौलापार स्टेडियम में वाहनों की पार्किंग की जाएगी और उन्हें शटल से भेजा जाएगा। पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के लिए रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही संवेदनशील और भीड़भाड़ वाली जगहों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Also Read :

Exit mobile version