Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कलाम ने सपना देखा था कि देश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगाएगा बड़ी छलांग : Amit Shah

July 29, 2023

कलाम ने सपना देखा था कि देश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगाएगा बड़ी छलांग : Amit Shah

रामेश्वरमः केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऊंची छलांग रहा है जिसका सपना दिवंगत राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञनिक एपीजे अब्दुल कलाम ने देखा था। शाह ने ‘डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, मेरोरीज नेवर डाई’ नामक पुस्तक के विमोचन के दौरान यह बात कही और साथ ही उन्होंने भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अमूल्य योगदान के लिए कलाम की सराहना भी की। शाह ने कहा, कि ‘ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छात्रों, युवाओं तथा उनके स्टार्टअप के लिए अंतरिक्ष विज्ञन में अवसर खुले हैं। अंतरिक्ष विज्ञन में उपब्धियों का स्वप्न प्रधानमंत्री मोदी के नवाचार तथा नयी पहलों से पूरा होगा और मेरा मानना है कि भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अग्रणी होगा।’’

उन्होंने कहा कि दिवंगत राष्ट्रपति के पदचिह्नें पर चलकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने 55 अंतरिक्ष यान, 50 प्रक्षेपण यान अभियान शुरू किए तथा 11 छात्र उपग्रह प्रक्षेपित किए। शाह ने यहां शुक्रवार को एक रैली को भी संबोधित किया और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई की राज्य भर के लिए पदयात्र ‘मेरी जमीन, मेरे लोग’ को रवाना किया। रामेश्वरम दिवंगत राष्ट्रपति कलाम (1931–2015) का गृह स्थान है।

उन्होंने कलाम की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शुरुआत ‘समाचार पत्र’ बेचने से की थी, लेकिन बाद में अपने कार्यों से उन्होंने प्रसिद्धि प्राप्त की और देश में सर्वोच्च पद भी पहुंचे। कलाम के सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि जब कलाम राष्ट्रपति थे तब एक बार कुछ लोग नौ दिन तक राष्ट्रपति भवन में रुके थे, राष्ट्रपति ने उनके रुकने के खर्च के एवज में सरकार को 9.52 लाख रुपये दिए थे। हालांकि नियम के मुताबिक वे लोग सरकारी अतिथि थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें