Site icon Dainik Savera Times

25 हजार किमी की साइकिल यात्रा करने वाली आशा से मिले कमल नाथ व दिग्विजय

भोपाल: आशा मालवीय उस युवती का नाम है जिसने सुरक्षित मध्य प्रदेश का संदेश देश भर में फैलाने के लिए 25 हजार किलोमीटर से ज्यादा की साइकिल यात्र की है। इस युवती से शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की। यह मुलाकात स्टेट हैंगर पर हुई। राजगढ़ जिले की बेटी पर्वतारोही आशा मालवीय ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ समूचे देश के अलग अलग राज्यों से होकर साढ़े 25 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्र की है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल के स्टेट हैंगर में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ मध्यप्रदेश की होनहार बेटी आशा को मिलवाकर उसकी उपलब्धियां बताई। मुलाकात के दौरान आशा ने कमलनाथ को अपनी यात्र के बारे में बताया। कमलनाथ ने आशा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी व उसके साहस की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकानाएँ दी।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से यात्र पूरी कर आशा मालवीय भोपाल लौटी हैं। भोपाल लौटी युवती का टूरिज्म बोर्ड द्वारा सम्मान किया गया। पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा के लिए जागरुकता को लेकर राजगढ़ जिले की साइकलिस्ट एवं पर्वतारोही आशा मालवीय ने पिछले साल मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर साईकिल यात्र की शुरुआत की थी।

Exit mobile version