
एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तेजस (Tejas) लोगों पर अपना असर नहीं छोड़ पाई।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। तेजस के लिए अपना बजट पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। कई सिनेमाघरों में से तो तेजस हट भी चुकी है।
View this post on Instagram
फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कंगना श्रीकृष्ण ( Shri Krishna) के दर्शन करने के लिए द्वारकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple) पहुंची, जहां से उन्होंने कई फोटोज और वीडियो शेयर किए। वहीं कंगना ने ट्विटर पर पोस्ट भी लिखा, कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारिकाधीश के दर्शन करूं, श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारिका में आते ही, यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिन्ताएं टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारिकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाए रखना।…हरे कृष्णा।

वहीं कंगना ने अपनी एक रील इंस्टा पर शेयर की है, जिसमें वह बोट में बैठी नजर आ रही हैं। कंगना अपने पोस्ट को लेकर ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने लिखा कि फिल्में तो आपसे अच्छी बन नहीं रही न चल रही हैं बस रील्स ही बनाया करो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंगना को ऐसे देखकर बुरा लग रहा है, शायद वह डिप्रेशन में जा रही हैं, ये साफ दिख रहा है। लोग कंगना की पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

कंगना की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म क खुद कंगना ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी 1975 में लगी इमरजेंसी पर आधारित है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...