Site icon Dainik Savera Times

Breaking: महंत Karamjit Singh बने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नए प्रधान

कुरुक्षेत्र: हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कार्यकारिणी का आज चुनाव हुआ। इस दौरान हुई मीटिंग में हंगामे के बीच महंत करमजीत सिंह को कमेटी का नया प्रधान चुना गया है। विरोध की आशंका को देखते हुए यह बैठक गुरुद्वारे की जगह कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में की गई। वहीं बलजीत सिंह दादूवाल ने नए प्रधान के चुनाव का विरोध किया और बैठक का बॉयकॉट किया। दादूवाल ने कहा कि जिन लोगों ने कमेटी के लिए कुछ नही किया उनको प्रधान बना दिया गया। इस बैठक में कुरुक्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर भी मौजूद रहे।

दूसरी ओर दीदार सिंह नलवी ने भी हरियाणा सिख मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव का बहिष्कार किया है। वह अपने चार साथियों को लेकर मीटिंग से बाहर आ गए है। उन्होंने कहा कि प्रधान पद के चुनाव को कोर्ट में चैलेंज करेंगे।

 

Exit mobile version