Site icon Dainik Savera Times

Karan Aujla की बढ़ीं मुश्किलें, ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026’ से पहले जारी हुआ नोटिस

Karan Aujla

Karan Aujla

Karan Aujla: पंजाबी सिंगर करण औजला की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने उनके गानों को लेकर शो के ऑर्गनाइज़र को नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, DCPO साउथ ईस्ट दिल्ली ने 28 फरवरी 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले करण औजला के कॉन्सर्ट को लेकर एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि कॉन्सर्ट के दौरान शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाए जाने चाहिए।

चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने ऑर्गनाइज़र को प्रोग्राम के दौरान ऐसे गानों से बचने की हिदायत दी है जिनका नाबालिगों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही, बंदूक और शराब से जुड़े शब्दों वाले गानों पर भी बैन लगाने की मांग की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सिंगर या सिंगर की टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें- नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत, पैसे लूटने के लिए दौड़े लोग

 

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा कॉन्सर्ट
आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर करण औजला 28 फरवरी की शाम को देश की राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं। पंजाबी पॉप सिंगर करण औजला का पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026 दिल्ली से शुरू होगा।

11 शहरों का यह टूर 28 फरवरी को नई दिल्ली से शुरू होगा, जिसके बाद 3 मार्च को मुंबई और पुणे में स्पेशल होली शो होंगे। इसके बाद यह टूर

अहमदाबाद – 7 मार्च
चंडीगढ़ – 14 मार्च
इंदौर – 21 मार्च
बेंगलुरु – 29 मार्च
कोलकाता – 3 अप्रैल
जयपुर – 5 अप्रैल
लखनऊ – 10 अप्रैल
लुधियाना – 12 अप्रैल

ये भी पढ़ें- 1, 3 या 7, कितनी बार करें होलिका की परिक्रमा?

 

Exit mobile version