Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में व्यक्ति की हत्या कर फेंका शव, परिवार में एक के बाद एक करके हुई चार हत्या, पुलिस की तरफ से नहीं हुई प्रयाप्त कार्यवाही

July 25, 2024

करनाल में व्यक्ति की हत्या कर फेंका शव, परिवार में एक के बाद एक करके हुई चार हत्या, पुलिस की तरफ से नहीं हुई प्रयाप्त कार्यवाही

हरियाणा के करनाल में व्यक्ति का शव खेतों में मिलने पर हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने परिवार को सूचित किया की व्यक्ति खेतों में मृत पड़ा है। जिसके बाद परिवार में सनसनी फैल गई। सूचना फोरन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि इस परिवार मे यह चौथी हत्या है। इसी तर्ज पर व्यक्ति के भाई, पिता, और दादा की भी हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी ने यह भी बताया कि मृतक का किसी से कोई लड़ाई–झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी।

मृतक की पहचान गांव चंद्राव निवासी 28 वर्षीय राजेश के रूप के।हुई है। राजेश के 2 छोटे–छोटे बच्चे भी है। एक 3 वर्षीय और दूसरा 1 वर्षीय है। परिवार में एक के बाद एक कई हत्या कर दी गई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई भी बड़ी कार्यवाही नहीं की हैं।

इससे पहले जब परिवार में हत्या को अंजाम दिया गया था, तब भी पुलिस ने आकर छानबीन की थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। आरोपी खुले घूमते रहे, जिसके बाद दोनो बच्चों ने अपने पिता को भी खो दिया।

ग्रामीणों ने बताया की रात के अंधेरे में 2 संदिग्ध व्यक्ति राजेश के साथ दिखाई पड़े थे। जिसके बाद वह शव को खेतों में फेंक कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने ही पुलिस को और परिजनों को सूचित किया था।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। इंद्री थाना के एसएचओ श्री भगवान का कहना है की कार्यवाही करते हुए उन्होंने 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें