Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कावेरी बेसिन के कर्नाटक भाजपा नेता तमिलनाडु को जल छोड़े जाने को लेकर करेंगे बैठक

August 19, 2023

कावेरी बेसिन के कर्नाटक भाजपा नेता तमिलनाडु को जल छोड़े जाने को लेकर करेंगे बैठक

बेंगलुरु: भाजपा की कर्नाटक इकाई शुक्रवार को कांग्रेस सरकार द्वारा तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने पर विचार-विमर्श करेगी। मांड्या शहर में होने वाली बैठक में कावेरी बेसिन क्षेत्र के सभी प्रमुख पार्टी नेता शामिल होंगे। इसमें मांड्या, रामनगर, चामराजनगर, हासन और मैसूरु जिलों के विधायक, सांसद, एमएलसी और पराजित उम्मीदवार भाग लेंगे। सूत्रों ने पुष्टि की कि मांड्या से निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश भी बैठक में भाग लेंगे।

बैठक में तमिलनाडु को पानी छोड़ने के मामले में भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी और तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़ने के खिलाफ अंतिम निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार के पानी छोड़ने के फैसले की निंदा करते हुए किसान और राजनीतिक दल पहले से ही इन जिलों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध दर्ज नहीं कराने या पानी छोड़े जाने के संबंध में तमिलनाडु के दावों को चुनौती देने का प्रयास नहीं करने पर कांग्रेस सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है।

डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने कहा कि राज्य ने कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण (सीडब्ल्यूडीटी) को एक पत्र लिखकर 15 दिनों के लिए 10,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्वचिार करने के लिए कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार से इस संबंध में प्रबंध बोर्ड के निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता पर सवाल उठाया। कुमारस्वामी ने पूछा, ‘‘जब हमारे किसानों के लिए पानी की कमी है, तो प्रबंधन बोर्ड के निर्देश को मानने की क्या आवश्यकता है?’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें