Site icon Dainik Savera Times

कर्नाटक: फसलें बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने देवी चामुंडेश्वरी से बारिश के लिए प्रार्थना की

मैसूर: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि वह देवी चामुंडेश्वरी से राज्य में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना करेंगे ताकि किसानों को उनकी फसल बचाने में मदद मिल सके। विजयादशमी के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल बारिश कम हुई ऐसे में वह बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कम बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में फसलों को नुकसान हुआ है।

सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा,इस बार कम बारिश के कारण हमें समस्याओं का सामना करना पड़ा। कम से कम अब बारिश हो। देवी से मेरी यही प्रार्थना है। इससे फसलों को बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर दोपहर में नंदी ध्वज पूजा की जाएगी और फिर जंबूसावरी का अंबरी जुलूस शुरू होगा। जुलूस बन्नीमंतप पहुंचने के बाद रात आठ बजे तक मशाल परेड जारी रहेगी।

Exit mobile version