Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नाटक में कौन बनेगा सीएम? कांग्रेसी विधायकों की बैठक 4 बजे

May 30, 2026

कर्नाटक में कौन बनेगा सीएम? कांग्रेसी विधायकों की बैठक 4 बजे

बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के बीच आज शाम 4 बजे बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता सिद्धारमैया करेंगे। इसमें नए नेता का चुनाव होगा।

सिद्धारमैया ने की आलाकमान से मुलाकात

माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को विधायक दल का नया नेता चुना जा सकता है, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की तैयारियों के बीच सिद्धारमैया ने दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की। बैठक में नई कैबिनेट के गठन, विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देने और राज्य की राजनीति में सिद्धारमैया की आगे की भूमिका पर भी चर्चा हुई। इसमें नई सरकार के गठन के लिए शुक्रवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच लगातार मंथन चलता रहा। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और राज्य मंत्रिमंडल को भंग कर दिया था।

राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया

इसके बाद नए मुख्यमंत्री, कैबिनेट गठन और सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए पार्टी में बैठकों का दौर तेज हो गया है। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद अपने बेटे यतींद्र के साथ नई दिल्ली का दौरा किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इनमें कर्नाटक में नई सरकार के गठन और आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई। 30 मई को सिद्धारमैया ने सुबह करीब 9 बजे दिल्ली स्थित 10 जनपथ में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान सोनिया गांधी मौजूद नहीं थीं। बैठक में सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का अपना वादा पूरा कर दिया है।

आलाकमान ने सिद्धारमैया को दिया भरोसा

कर्नाटक में सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण सुनिश्चित किया है। सूत्र बताते हैं कि बैठक में कर्नाटक की राजनीति में सिद्धारमैया की आगे की भूमिका और उनके भविष्य के राजनीतिक कदमों के लिए भी बातचीत की गई। कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर उनके बेटे यतींद्र को कोई उचित जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया नई सरकार और कैबिनेट में अपने करीबी नेताओं को जगह दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यतींद्र को भी सरकार में शामिल किए जाने की पैरवी की है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें