Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नाटक: शिकायत दर्ज कराने पर कुत्ते के मालिक ने महिला को निशाना बनाया, गिरफ्तार

October 26, 2023

कर्नाटक: शिकायत दर्ज कराने पर कुत्ते के मालिक ने महिला को निशाना बनाया, गिरफ्तार

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को एक कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया जिसने कुत्ते के काटने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाली महिला को निशाना बनाया था। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से क्रोधित आरोपी नंजुंदा बाबू ने शिकायतकर्ता पुष्पा के परिवार की बाइक और स्कूटर जला दी।बेंगलुरु के बाहरी इलाके कोथनूर थाना क्षेत्र में 13 जून को बाबू के पालतू कुत्ते ने वेणुगोपाल स्वामी मंदिर के पास पुष्पा पर उस समय हमला कर दिया जब वह काम पर जा रही थी। स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए।

आरोपी ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। बाबू के परिवार ने पीड़िता को आश्वासन दिया था कि जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती, वे इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे। लेकिन बाद में वे अपने वादे से मुकर गये। इसके बाद पुष्पा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने दावा किया कि उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे और उसने चिटफंड से पैसे उधार लिए थे। शिकायत दर्ज कराने से गुस्साए आरोपी ने मंगलवार को कथित तौर पर पीड़िता के बेटे की बाइक और उसकी स्कूटी को आग लगा दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें