Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnataka Elections : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील

May 10, 2023

Karnataka Elections : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील

बेंगलुरुः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से 40 प्रतिशत कमीशन मुक्त राज्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। गांधी ने हिंदू में किए गए ट्वीट में कहा, कि ‘कर्नाटक का वोट.. पांच गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकारों के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। कर्नाटक को 40 प्रतिशत कमीशन मुक्त राज्य बनाने के लिए, आइए बड़ी संख्या में मतदान करें।’’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनने का फैसला किया है। उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का भी स्वागत किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कर्नाटक के लोगों ने एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनने का फैसला किया है। आज, बड़ी संख्या में मतदान करने का समय है। हम बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपने पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करते हैं। ’’कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा, कि ‘जैसा कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरु हो रहा है, मैं कर्नाटक में अपने सभी बहनों और भाइयों से आग्रह करती हूं कि वे वहां जाएं और बदलाव के लिए मतदान करें। यह एक मजबूत, विकासोन्मुख और सक्षम सरकार लाने का समय है जो आपके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास करती है। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें