Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नाटक: मांड्या में हुई हिंसा के संबंध में पुलिस निरीक्षक निलंबित, तीन और गिरफ्तार

September 13, 2024

कर्नाटक: मांड्या में हुई हिंसा के संबंध में पुलिस निरीक्षक निलंबित, तीन और गिरफ्तार

नागमंगला। कर्नाटक के नागमंगला में भगवान गणोश की शोभायात्र के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में एक पुलिस निरीक्षक को लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है तथा घटना के संबंध में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि मांड्या जिले के इस शहर में स्थिति सामान्य हो गई है, जहां बुधवार रात दो समूहों के बीच झड़प होने के बाद भीड़ के कई दुकानों और वाहनों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ किए जाने से तनाव पैदा हो गया था। पुलिस ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, फिर भी शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और एहतियात के तौर पर 14 सितंबर तक चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाते हुए निषेधाज्ञ लागू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन और गिरफ्तारियों के साथ गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढक़र 55 हो गई है। पहले गिरफ्तार किए गए 52 लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक विज्ञन प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की एक टीम ने भी साक्षय़ जुटाने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। मांड्या के पुलिस अधीक्षक मल्लिकाजरुन बालदंडी ने बताया कि नागमंगला टाउन थाने में तैनात पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार को शोभायात्र के दौरान हुई झड़पों के संबंध में लापरवाही बरतने के लिए बृहस्पतिवार शाम को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा, यहां स्थिति शांतिपूर्ण है और पहले से ही गिरफ्तार किए गए 52 लोगों के अलावा, हमने घटना के संबंध में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और निषेधाज्ञ 14 सितंबर तक लागू रहेगी। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री तथा जद (एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को शहर का दौरा किया। वह मांड्या से लोकसभा सदस्य भी हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार को जब बद्रीकोप्पलु गांव से श्रद्धालु शोभायात्र निकाल रहे थे तब दो समूहों के बीच बहस हो गई और कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया जिससे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस के मुताबिक दोनों समूहों के बीच झड़प के बाद कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। शोभायात्र निकालने वाले युवाओं के समूह ने थाने के निकट विरोध प्रदर्शन किया और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें