Site icon Dainik Savera Times

कर्नाटक :हासन में मेले का प्रसाद खाने के बाद 50 से अधिक श्रद्धालु पड़े बीमार

Asian woman lying sick in hospital.

हासन: कर्नाटक में हासन जिले के अरसीकेरे तालुक के तिरुपति गांव में आयोजित एक धार्मिक मेले के दौरान प्रसाद खाने के बाद 50 से ज़्यादा श्रद्धालु कथित तौर पर बीमार पड़ गए हैं।

यह घटना तिरुपति वेंकटेश्वर जात्रे के दौरान हुई जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु तपोत्सव में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए थे। इस आयोजन के दौरान एक निजी समूह द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी,जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बिसिबेले भात, दही चावल और जलेबी परोसी गई।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

Exit mobile version