Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थेन्नाला बालकृष्ण पिल्लई का निधन, लोगों में शोक

तिरुवनंतपुरम। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता थेन्नाला बालकृष्ण पिल्लई का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 95 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। पिल्लई कुछ वर्षों से राजनीति से दूर थे। वह दो बार विधायक और तीन बार राज्यसभा सदस्य रह चुके थे। विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने परवूर में संवाददाताओं से कहा कि थेन्नाला बालकृष्ण पिल्लई राज्य में पार्टी के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक थे और उनके निधन से कांग्रेस ने एक मार्गदर्शक को खो दिया है।

Exit mobile version