Site icon Dainik Savera Times

करणी सेना के सदस्य का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र में करणी सेना के सदस्य विशाल सिंह के हत्यारोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने यहां बताया कि 16 नवम्बर को एकौना क्षेत्र के ग्राम हौली बलिया निवासी विशाल सिंह का शव रोड के पास मिला था। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस टीम द्वारा बघड़ा पुल के पास से पुलिस मुठभेड़ में गोरखपुर निवासी मोहम्द रजा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बदमाश गिरफ्तार ने पूछताछ में बताया कि मृतक से उसकी पुरानी रंजिश को लेकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की गयी थी। पुलिस टीम द्वारा आला कत्ल चाकू बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने लापरवाही बरतने के आरोप में एकौना थानाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय को सोमवार की शाम निलंबित कर दिया है।

Exit mobile version