Site icon Dainik Savera Times

शवरात्रि के पावन अवसर पर 36 घंटे खुला रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी: महाशिवरात्रि पर होने वाली मंगल आरती के बाद वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर 36 घंटे खुला रहेगा। मंदिर पदाधिकारियों ने त्यौहार के मौके पर 10 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है, जिसे ध्यान में रखते हुए गर्भगृह को दर्शन के लिए खोले रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने कहा, ‘श्रद्धालु 4 कतारों में मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। वे 9 मार्च सुबह 11 बजे तक झरोखा दर्शन कर सकेंगे।’

Exit mobile version