Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरूण चुग को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया

January 29, 2024

तरूण चुग को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया

जम्मू-कश्मीर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को जम्मू कश्मीर और लद्दाख का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए भाजपा के जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुग और सह प्रभारी (प्रदेश के भी सह प्रभारी) आशीष सूद लंबे समय से जम्मू कश्मीर की राजनीति से जुड़े हैं। दोनों ही नेता निरंतर जम्मू और कश्मीर के दौरे पर रहे हैं, जिससे उन्हें संसदीय चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन में मदद मिल सकती है। पार्टी इस बार जम्मू, उधमपुर के साथ नई अनंतनाग-पुंछ सीट पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। पार्टी हाई कमान ने इस बार चुनाव में 51 प्रतिशत तक वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। चुग अपने दौरों के दौरान क्षेत्रीय दलों नेकां, पीडीपी के साथ कांग्रेस पर लगातार हमला बोलते रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें