Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

8 लीटर देसी शराब व 400 लीटर कच्ची शराब सहित 2 आरोपी काबू

May 9, 2023

8 लीटर देसी शराब व 400 लीटर कच्ची शराब सहित 2 आरोपी काबू

बश्नाह: बिश्नाह पुलिस की टीम ने बिश्नाह के गांव कोठे बुलंदे में छापा मारकर दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह देसी शराब तैयार करने में जुटे हुए थे। पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत आरोपी से 8 लीटर तैयार अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बिश्नाह विक्र म शर्मा ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव बुलंदे कोठे में छापा मारकर दो आरोपी को 8 लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया और आरोपी कुंती देवी निवासी कोठे बुलंदे व रमेश लाल निवासी कल्याण आर.एस.पुरा से जब पूछताछ की गई तो उसने जमीन में दबा कर रखे कच्ची शराब के ड्रम दबाने की बात कबूली। पुलिस ने जब यह ड्रम निकाले तो इन ड्रमों मे से 400 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जिसको पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। बिश्नाह पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें