Site icon Dainik Savera Times

106 ग्राम हैरोइन और 60 हजार नकदी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

जम्मू: जम्मू पुलिस ने गाड़ीगढ़ और सिद्दड़ा इलाकों से 106 ग्राम हैरोइन और करीब 60000 की नकदी के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। गाड़ीगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी इंस्पैक्टर रविंदर सिंह ने नाका चैकिंग के दौरान गिद्दड गलियां इलाके में रणबीर नहर के समीप नाका लगाकर पंजाब नंबर के एक मोटरसाइकिल पर आ रहे युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 100 ग्राम हैरोइन और 60,120 रुपए की नकदी बरामद की गई। तस्कर की पहचान जफर हुसैन निवासी गिल्जियां तहसील टांडा जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई। वहीं सिद्दडा पुलिस चौकी के प्रभारी पीएसआई अरु ण कुमार ने अपनी टीम के साथ तवी विहार कालोनी इलाके में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।

Exit mobile version