Site icon Dainik Savera Times

श्रीनगर में अल-बद्र के 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू: पुलिस ने श्रीनगर के शाल्टेंग इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल- बद्र से जुड़े 2 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार परिमपोरा और काजीगुंड पुलिस थानों की संयुक्त पार्टियों द्वारा शाल्टेंग ब्रिज के पास एक सुरक्षा चौकी पर देर रात चैकिंग के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र से जुड़े 2 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।

उनकी पहचान यावर रशीद और बासित नबी के रूप में हुई है। दोनों सदरबाला, बांदीपुरा के निवासी हैं। तलाशी के दौरान, उनके कब्जे से 1 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 28 पिस्तौल राउंड और 1 हैंड ग्रेनेड सहित आपित्तजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। परिमपोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version