Site icon Dainik Savera Times

खराब मौसम में मार्गन टॉप के पास मवेशियों के साथ फंसे 20 परिवार, बचाव अभियान शुरू

अनंतनाग: जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के बीच दक्षिणी अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्रान्तर्गत मार्गन टॉप पर अपने मवेशियों के साथ फंसे 20 परिवारों को निकालने के लिए प्रशासन द्वारा एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि नवकन मार्गन टॉप के पास आपदा कॉल के जवाब में एसडीएम कोकरनाग की समग्र निगरानी तथा डीसी अनंतनाग के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, मैडीकल, एएसएच, एसआरटीसी द्वारा यह एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया है। अधिकारी ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि मौके पर करीब 10 से 20 परिवार हैं, जिनके मवेशी वहां फंसे हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक और टीम जेसीबी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंच गई है।

Exit mobile version