Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के 3 जिलों में 4 नए औद्योगिक एस्टेट बनेंगे

November 26, 2023

जम्मू-कश्मीर के 3 जिलों में 4 नए औद्योगिक एस्टेट बनेंगे

जम्मू: जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक परिषद की शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जम्मू-कश्मीर में 4 नए औद्योगिक एस्टेट स्थापित करने के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।इनमें बूढ़ी कठुआ, मेडिसिटी जम्मू, चंदगाम और लेलहर पुलवामा में औद्योगिक एस्टेट शामिल हैं, जिन्हें 136.65 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 1,379 कनाल भूमि पर विकसित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है, ‘निवेश आकर्षति करने के अलावा, परियोजनाएं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देंगी और निजी क्षेत्र में 11,497 से अधिक नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। नए औद्योगिक एस्टेट को बुनियादी ढांचे जैसे आंतरिक सड़क कार्यों, बिजली की उपलब्धता, केंद्रीकृत जल वितरण प्रणाली, वर्षा जल संचयन, सड़क के किनारे हरियाली/वृक्षारोपण आदि के संदर्भ में व्यापक रूप से विकसित किया जाएगा।‘‘

‘इसके अलावा, विकास में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के मानदंडों के अनुसार, नए पैटर्न पर केंद्रीकृत अपशिष्ट उपचार संयंत्रों की स्थापना और आधुनिक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा 18 महीने होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें