Site icon Dainik Savera Times

43 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के समक्ष पेश नहीं हुए फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला गुरुवार को धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। ईडी ने मामले में पूछताछ के लिए श्री अब्दुल्ला को आज बुलाया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘वह मामले में पेश नहीं हुए।’ यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के फंड की कथित हेराफेरी से जुड़ा है।

ईडी का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक एफआईआर पर आधारित है, जिसने 2002 से 2012 तक जम्मू-कश्मीर क्रिकेट फंड में 113 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी से संबंधित श्री अब्दुल्ला और जेकेसीए के पूर्व पदाधिकारियों पर मामला 2012 में दर्ज किया था। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ के आदेश पर 2015 में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से मामला अपने हाथ में ले लिया और 2018 में मामला दर्ज किया गया।

Exit mobile version