Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

उड़ी में आवारा कुत्तों के हमले में 7 लोग घायल

May 4, 2023

उड़ी में आवारा कुत्तों के हमले में 7 लोग घायल

जम्मू : बारामुला जिले की उड़ी के बोनियार इलाके में आवारा कुत्तों ने हमला कर 7 लोगों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बोनियार के मिंजगाम इलाके में आवारा कुत्तों के एक दल ने 2 बच्चों समेत 7 लोगों पर हमला कर दिया। सभी घायलों को जीएमसी बारामुला में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इस बीच स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से अपील की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित नहीं समझते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें