Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 8 नशा तस्कर गिरफ्तार

May 9, 2023

प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 8 नशा तस्कर गिरफ्तार

जम्मू: कश्मीर पुलिस ने गांदरबल,सोपोर और बड़गाम में आठ तस्करों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ बरामद किए। गांदरबल जिले में शादीपोरा पुलिस चौकी की टीम ने वासकूरा इलाके में नाका लगाकर एक स्कार्पियो वाहन से कोडीन फास्फेट की 140 बोतलें बरामद की। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान एजाज अहमद मलिक निवासी वासकूरा के रूप में हुई है।

सोपोर में तारजु पुलिस थाने की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर नंबल इलाके में दिल्ली नंबर की एक सैंटरो कार को तलाशी के लिए रोका तो उसमें 6 लोग सवार मिले। पुलिस ने कार की तलाशी लेने का प्रयास किया तो सभी लोग भागने की कोशिश करने लगे,लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार में से 888 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं बड़गाम जिले में सोईबुग पुलिस चौकी की टीम ने हारण इलाके में नाका लगाकर दिल्ली नंबर की एक कार को रोककर तलाशी ली तो चालक के कब्जे से 3300 नशीली टेबलेट और 200 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान निसार अहमद शेख निवासी सेक्टर बी हमदानिया कॉलोनी बेमिना के रूप में हुई। सभी तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें