Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के रियासी में एक कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर हिरासत में लिया गया

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक कथित कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर को हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उतर प्रदेश के शामली जिले के कोंशिद्र राणा उर्फ ‘गौरी’ को जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार के आदेश पर दो दिन पहले एनडीपीएस कानून के तहत हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि राणा फिलहाल कटरा में रह रहा था और उस पर कटरा थाने में एनडीपीएस के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। प्रवक्ता ने बताया कि रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने दस्तावेज तैयार कर जम्मू के संभागीय आयुक्त से जरूरी हिरासत आदेश हासिल किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘रियासी में मादक पदार्थ तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है… वे मुख्य धारा में लौट आएं वरना उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।’’

Exit mobile version