Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट एक सैनिक की गोली लगने से मौत 

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट एक सैनिक की खुद की र्सिवस राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई।पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि सिपाही अमृतपाल सिंह  मनकोटे सेक्टर में अग्रिम चौकी पर तैनात था, सुबह पांच बजे गोली चलने की आवाज के बाद सिंह  का एक सहकर्मी वहां पहुंचा और उसने सिंह  को खून से लथपथ पाया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह  को अपनी ही र्सिवस राइफल से चली गोली लग गई। अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि सैनिक ने आत्महत्या की है या उसकी र्सिवस राइफल से गोली दुर्घटनावश चली।उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Exit mobile version