Site icon Dainik Savera Times

काजीगुंड रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

जम्मू कश्मीर घाटी के काजीगुंड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में आग लग गई। बडगाम से बनिहाल के बीच चलने वाली एक ट्रेन के इंजन में आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि इंजन से धुआं निकलते देख रेलवे नंबर 09760 को अचानक रोक दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘रेलवे अधिकारी तुंरत हरकत में आए और अग्नि सुरक्षा उपायों का सहारा लिया और आग की लपटों पर काबू पा लिया, जिससे ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को चोट लगने से बचा लिया गया और ट्रेन को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।’

Exit mobile version