Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में ACB की बड़ी कार्रवाई, छह स्थानों पर की छापेमारी

January 24, 2025

जम्मू-कश्मीर में ACB की बड़ी कार्रवाई, छह स्थानों पर की छापेमारी

Kashmir ACB raids : जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अग्निशमन एवम आपातकालीन सेवा विभाग में चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की। एसीबी प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि जांच के संबंध में, एसीबी सेंट्रल ने न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर के छह अलग-अलग स्थानों पर आरोपी व्यक्तियों के आवास, कार्यालय परिसर और सरकारी क्वार्टरों की तलाशी ली। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि विभाग में फायरमैन और फायरमैन ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया और कुछ उम्मीदवारों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

शिकायतों के अनुसार, इस विभाग में नियुक्तियों के लिए तय मानदंडों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद एसीबी ने कथित अनियमितताओं के मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की। प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी के दौरान विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें