Site icon Dainik Savera Times

अमरनाथ यात्रा से लौट रहे 6 यात्रियों की सड़क दुर्घटना में मौत, 21 घायल

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र में मलकापुर-धुले राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलकापुर के पास शनिवार की सुबह दो बसों की टक्कर से छह अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं की बस नागपुर से नासिक जा रही एक अन्य बस से टकरा गई। इसमें पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक श्रद्धालु की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

घटना में 22 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को बुलढाणा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान शिवाजी धनजी जगताप (55), बस चालक संतोष आनंदराव जगताप (38), राधाबाई सकरन गाडे (50), सचिन शिवाजी मघाडे, गीताबा बद्रीनाथ कराणे (46) और अर्चना गोपाल घुस्के (30) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंगोली जिला कलेक्टर जीतेंद्र पापडकर और आपदा प्रबंधन अधिकारी रोहित कांजे ने मलकापुर पुलिस से संपर्क किया, घायलों के बारे में जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को सूचित किया।

Exit mobile version