Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

 अमरनाथ तीर्थयात्री की फिसलकर मौत, एक अन्य घायल 

August 19, 2023

 अमरनाथ तीर्थयात्री की फिसलकर मौत, एक अन्य घायल 
श्रीनगर: अमरनाथ यात्र पर निकले एक तीर्थयात्री की उत्तरी कश्मीर के बालटाल मार्ग पर गुफा मंदिर की ओर फिसलने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को पवित्र गुफा से लौटते समय, बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव के विजय कुमार शाह (50) नामक एक तीर्थयात्री, एक महिला ममता कुमारी के साथ, काली माता मोड़ के पास लगभग 300 फीट नीचे फिसल गए और उनकी मौत हो गई और महिला घायल हो गई।
‘‘शव को बरामद कर लिया गया है और बालटाल बेस कैंप अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने कहा, घायल महिला का ब्रारीमर्ग बेस कैंप अस्पताल में इलाज चल रहा है।62 दिवसीय अमरनाथ यात्र 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को रक्षा बंधन त्योहार के साथ श्रवण पूर्णमिा पर समाप्त होगी।अब तक 4.50 लाख से अधिक तीर्थयात्री मौजूदा यात्र कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें