Site icon Dainik Savera Times

APSCC के अध्यक्ष, पूर्व विधायक ने उपराज्यपाल से भेंट की

श्रीनगर : सर्वदलीय सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की। रैना ने उपराज्यपाल के साथ गुरु द्वारा बोर्ड चुनाव से सम्बंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों, हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और युवाओं से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व विधायक इश्फाक जब्बार ने भी उपराज्यपाल को गांदरबल जिले के विभिन्न विकास और सार्वजनिक मुद्दों से अवगत करवाया। बाद में, जम्मू और कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष शेख मुजμफर ने भी उपराज्यपाल से भेंट की और कुलगाम के फिसल क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को रखा। उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडलों को उनके द्वारा पेश किए गए मुद्दों और मांगों के उचित निवारण का आश्वासन दिया।

Exit mobile version