Site icon Dainik Savera Times

सेना प्रमुख ने राजौरी के अग्रिम इलाकों का दौरा किया

जम्मू: थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों का दौरा किया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि जनरल पांडे ने राजौरी सेक्टर में अग्रिम इलाकों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्री पांडे को कमांडरों ने परिचालन तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

श्री पांडे परिचालन तत्परता और नियंत्रण रेखा पर प्रभावी प्रभुत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख ने सैनिकों के साथ अपनी प्रेरक बातचीत के दौरान उन्हें परिचालन चुनौतियों का सामना करने में उनकी निरंतर व्यावसायिकता और दृढ़ता के लिए प्रोत्साहित किया।

Exit mobile version