Site icon Dainik Savera Times

Army ने जम्मू-कश्मीर में Helicopter दुर्घटना में मारे गए तकनीशियन को श्रद्धांजलि दी

उधमपुर: भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मारे गए तकनीशियन पब्बल्ला अनिल को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में एक वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तकनीकी खराबी के कारण सेना के एक हेलीकॉप्टर को प्रतिकूल परिस्थितियों में उतारे जाने के दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे तकनीशियन की मौत हो गई और उसमें सवार दो पायलट घायल हो गए।

उत्तरी कमान के मुख्यालय में स्थित सैन्य अस्पताल में जनरल ऑफिसर कमांंडिग (जीओसी) इन चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने तकनीशियन को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।चीफ ऑफ स्टाफ, उत्तरी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचींद्र और जीओसी 71 सब एरिया मेजर जनरल हरतेज सिंह ने भी तकनीशियन को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह के बाद तकनीशियन के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।

Exit mobile version