Site icon Dainik Savera Times

जम्मू से करीब 1,006 तीर्थयात्री अमरनाथ रवाना

जम्मू: अमरनाथ गुफा मंदिर की आगे की यात्रा के लिए यहां भगवती नगर शिविर से 1,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था मंगलवार को कश्मीर के दो आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। एक जुलाई को शुरू हुई 62 दिवसीय इस वार्षिक यात्रा के दौरान अब तक 3.97 लाख श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

अधिकारियों ने बताया कि भगवती नगर शिविर से रवाना होने वाले 1,006 तीर्थयात्रियों के इस सबसे छोटे जत्थे में से 642 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, जबकि 382 गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से मंदिर की ओर जा रहे हैं।

Exit mobile version