Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रद्धालुओं को वापस लेकर आ रहा ऑटो खाई में गिरा, 3 घायल

May 4, 2023

श्रद्धालुओं को वापस लेकर आ रहा ऑटो खाई में गिरा, 3 घायल

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को बाणगंगा से ला रहा ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार चालक सहित 3 लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार बाणगंगा दर्शन डियोढी से श्रद्धालुओं को लेकर वापस आ रहा ऑटो नंबर (जे,के,02,ई-5118) जैसे ही नगरपालिका की टैक्स पर्ची केंद्र के पास पहुंचा कि चालक द्वारा ऑटो पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो खाई में जा गिरा। वहीं इसकी जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया तथा खुद राहत कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकालकर उन्हें सीएचसी कटड़ा में भर्ती करवाया। जहां पर घायलों की पहचान राजीव कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी लखनऊ, कामति कश्यप पत्नी विनोद कुमार निवासी लखनऊ व ऑटो चालक सचिन शर्मा पुत्र राज कुमार निवासी सरून कटड़ा के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें