Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Auto गहरी खाई में गिरा, 1 की मौत, 4 घायल

May 4, 2023

Auto गहरी खाई में गिरा, 1 की मौत, 4 घायल

पुंछ: पुंछ जिले की मंडी तहसील के राजपुरा क्षेत्र में टाटा मैजिक आटो दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए उप जिला अस्पताल मंडी में पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक नंबर जे के 12ए-63 11 यात्री लेकर बलनाई से मंडी की तरफ जा रहा था। आटो की गति तेज होने के कारण राजपुरा क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर आटो चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और आटो सड़क से लगभग तीस फुट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंडी पुलिस, चिकित्सा टीम एम्बुलैंस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को क्षतिग्रस्त आटो से निकाल कर उपचार के लिए उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों द्वारा सभी घायलों का तत्काल इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान डाक्टरों द्वारा रु स्तम शेख को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य चार घायलों का इलाज उपजिला अस्पताल मंडी में चल रहा है। घायलों की पहचान बुरहान अहमद(8)पुत्र मुश्ताक अहमद, नाहिदा बेगम(35)पत्नी मुस्ताक अहमद,परवेज अख्तर(40)पत्नी मोहम्मद सलीम,बशीर अहमद(42)पुत्र सुल्तान मोहम्मद सभी निवासी बेदर मंडी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें