Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu आधार शिविर से Amarnath Yatra के लिए 984 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

August 2, 2023

Jammu आधार शिविर से Amarnath Yatra के लिए 984 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में बम-बम भोले के जयकारे के साथ श्री अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक छोटा जत्था बुधवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर के हिमालय स्थित श्री अमरनाथ गुफा तीर्थ के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 984 तीर्थयात्री 54 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए।

वहीं, कुल 498 तीर्थयात्रियों (424 पुरुष, 69 महिलाएं और पांच साधु) का एक समूह 21 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ। उधर, बालटाल के लिए 486 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 33 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें