Site icon Dainik Savera Times

बिरदी ने कश्मीर आईजीपी का पदभार संभाला

श्रीनगर: वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी विधि कुमार बिरदी ने गुरुवार को कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक(आईजीपी) का पदभार संभाल लिया। श्री बिरदी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार का स्थान ग्रहण किया है। श्री कुमार दिसंबर 2019 से इस पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री बिरदी जम्मू-कश्मीर में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), उत्तरी कश्मीर और मध्य कश्मीर रेंज सहित प्रमुख पदों पर रहे हैं।

जब केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था तब वह मध्य कश्मीर के डीआईजी थे। उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर सेवाएं दी है। श्री बिरदी हाल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के महानिरीक्षक के रूप में कार्यरत थे। जम्मू-कश्मीर सरकार के अनुरोध पर उन्हें समय से पहले जम्मू-कश्मीर वापस भेज दिया गया था।

Exit mobile version