Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी की कोशिश नाकाम की, पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

July 25, 2023

BSF ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी की कोशिश नाकाम की, पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मादक पदार्थ तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया और जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए घुसपैठिए के पास से चार किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जम्मू में प्रवक्ता ने कहा,24 जुलाई और 25 जुलाई की बीच रात को बीएसएफ के सतर्क जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया जो रामगढ़ सीमा क्षेत्र के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शुरुआती जांच के दौरान घुसपैठिए के शव के पास संदिग्ध मादक पदार्थ के एक-एक किलोग्राम के चार पैकेट मिले। इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि सतर्क सीमा रक्षकों ने सोमवार देर रात रामगढ़ सेक्टर में एसएम पुरा चौकी के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और जब संदिग्ध घुसपैठिया बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद नहीं रुका, तो उन्होंने उस पर गोली चलाई।अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान की सुनिश्चित की जा रही है क्योंकि इलाके की तलाशी अभी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें